परमाणु किसे कहते हैं? परिभाषा, सिद्धांत, खोज, क्रमांक, भार

हेलो दोस्तों आज के इस लेख में हम परमाणु के बारे में बात करेंगे कि परमाणु किसे कहते हैं? परमाणु का सिद्धांत क्या है? परमाणु क्रमांक किसे कहते है? परमाणु की खोज किसने की? परमाणु द्रव्यमान किसे कहते है? इन सभी प्रश्नों के बारे में स्टेप बाई स्टेप जानेंगे तो चलिए शुरू करते है।  

परमाणु किसे कहते हैं? What is Atom in Hindi?

परमाणु किसी तत्व का वह छोटा से छोटा कण होता है जो कि मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है। जैसे- सोना, चाँदी, प्लेटिनम आदि परमाणु रासायनिक अभिक्रियाओ में भाग लेता है। लेकिन रासायनिक अभिक्रियाओ में विभाजित नही होता है। यह तत्व का सूक्ष्मतम कण होता है।

जैसे – Cl, H, N इत्यादि।

जरूर पढ़ें -  द्रव्य क्या है? जानिए A-Z एकदम आसान भाषा में

डाल्टन का परमाणु सिद्धांत (Dolton’s Atomic Model) –

1808 ई0 में जॉन डाल्टन नामक बैज्ञानिक ने परमाणु संरचना के सम्बन्ध में अपनी विचार धारा को प्रस्तुत किया। जिसे डाल्टन का परमाणुवाद कहा जाता है। इस सिद्धांत के अनुसार परमाणु में पदार्थ के सभी गुण निहित होते है।

डाल्टन का परमाणुवाद (Dolton’s Atomic Model)आधुनिक परमाणुवाद (Modern Atomic Model)
परमाणु कण सूक्ष्मतम कण है। जिसे विभाजित नहीं किया जा सकता।परमाणुओं को इलेक्ट्रान, प्रोट्रान, तथा न्यूट्रान आदि मौलिक कणों में विभाजित किया जा सकता है।
परमाणु को न तो उत्पन्न कर सकते है और न ही नष्ट कर सकते है।परमाणुओं को नाभिकीय विखंडन द्वारा विखंडित किया जा सकता है।
परमाणुओं के संयोग से यौगिक बनता है।परमाणुओं के संयोग से अणु बनता है।
एक ही तत्व के परमाणु द्रव्यमान समान होता हैएक ही तत्व के परमाणु द्रव्यमान भिन्न हो सकता है। तो ऐसे तत्वों को समस्थानिक कहा जाता है।
भिन्न – भिन्न तत्वों के परमाणुओं का द्रव्यमान भिन्न – भिन्न होता है भिन्न – भिन्न तत्वों के परमाणुओं का द्रव्यमान समान हो सकता है। ऐसे तत्वों को समभारिक कहा जाता है। 
परमाणु किसे कहते हैं?

परमाणु की खोज किसने की? Who is Discovered of Atom in Hindi?

परमाणु की खोज बैज्ञानिक जॉन डाल्टन ने की थी। इन्होने ही सर्वप्रथम परमाणु के बारे में बताया था।

परमाणु किसे कहते हैं
परमाणु किसे कहते हैं?

परमाणु क्रमांक किसे कहते हैं? What is Atomic Number?

परमाणु क्रमांक –

परमाणु क्रमांक किसी तत्व के परमाणु का वह मौलिक या मूलभूत गुण होता है, जो उसके नाभिक में उपस्थित प्रोट्रानो की संख्या या कक्षों में उपस्थित कुल इलेक्ट्रानो की संख्या को व्यक्त करता है।

जरूर पढ़ें -  क्लोरो बेंजीन का सूत्र, Chlorobenzene Kya Hai, जानिए A-Z

दूसरे शब्दों में – किसी तत्व के नाभिक में उपस्थित कुल प्रोट्रानो की संख्या को परमाणु क्रमांक कहा जाता है। या कुल इलेक्ट्रानो की संख्या को परमाणु क्रमांक कहा जाता है।

क्योकि किसी तत्व के नाभिक में उपस्थित कुल प्रोट्रानो की संख्या कुल इलेक्ट्रानो की संख्या के बराबर होता है।

परमाणु भार या परमाणु द्रव्यमान किसे कहते हैं?

परमाणु द्रव्यमान (Atomic Mass) –

किसी तत्व का परमाणु द्रव्यमान वह संख्या है, जो यह प्रदर्शित करती है कि तत्व का एक परमाणु कार्बन बारह के परमाणु के बारहवें भाग द्रव्यमान अथवा हाइड्रोजन के 1.008 भाग द्रव्यमान से कितने गुना भारी है। यह संख्या तत्व के एक परमाणु के औसत द्रव्यमान तथा कार्बन बारह के परमाणु के बारहवें भाग द्रव्यमान के अनुपात को प्रकट करती है।

तत्व का परमाणु द्रव्यमान = तत्व के एक परमाणु का द्रव्यमान / कार्बन बारह (C12) के बारहवें भाग का द्रव्यमान

परमाणु के मौलिक कण किसे कहते हैं?
परमाणु के मौलिक कण कौन-कौन से है? या परमाणु किन-किन चीजो से मिलकर बना है?

परमाणु के मौलिक कण (Fundamental Particles of Atom) –

परमाणु के वे कण, जो मुख्य रूप से परमाणु की संरचना के अवयव है या आपस में मिलकर परमाणु बनाते है। परमाणु के मौलिक कण कहलाते है।  

परमाणु के मौलिक कणों के नाम –

  1. इलेक्ट्रान      
  2. प्रोटान    
  3. न्यूट्रॉन
इलेक्ट्रान किसे कहते हैं? (What is Electron in Hindi?) –

इलेक्ट्रान परमाणु नाभिक से बाहर कक्षों में पाए जाते है। यह प्रत्येक परमाणु का इकाई ऋणावेशित कण है। इलेक्ट्रान का आवेश -1.603*10-19 कूलाम या -4.808*10-10 e.s.u. होता है। इलेक्ट्रान का द्रव्यमान 9.1095*10-28 ग्राम होता है। इसकी त्रिज्या 2.8*10-13 सेमी होती है। इसको -1e0 या e से प्रदर्शित करते है।

जरूर पढ़ें -  संकरण किसे कहते है? परिभाषा, प्रकार, विशेषताएं, उदाहरण

NEET के लिए कम्पलीट नोट्स बुक –

NEET Teachers के द्वारा एकदम सरल भाषा में लिखी गई नोट्स बुक 3 in 1, यानि कि एक ही किताब में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की कम्पलीट कोर्स। यदि आपको इसकी जरूरत है तो नीचे दिए गये बुक इमेज पर क्लिक कीजिये और इसके बारे में और भी जानिए।

इलेक्ट्रान की खोज किसने की थी?

इलेक्ट्रान की खोज बैज्ञानिक जेo जे टॉमसन (1897 ईo) ने की थी।

प्रोटान किसे कहते हैं? (What is Proton in Hindi?)

प्रोटान परमाणु नाभिक में उपस्थित होते है। यह प्रत्येक परमाणु का इकाई धनावेशित कण है। प्रोटान का आवेश +1.603*10-19 कूलाम या +4.808*10-10) e.s.u. होता है। प्रोटान का द्रव्यमान 1.6726*10-24) ग्राम होता है। इसकी त्रिज्या 10-13 सेमी होता है प्रोटान का 1H1 या p से प्रदर्शित करते है।

प्रोटान की खोज किसने की थी? Who is Discoverd of Proton in hindi?

प्रोटान की खोज बैज्ञानिक ईo रदरफोर्ड (1919 ईo) ने की थी।

न्यूट्रॉन किसे कहते हैं? (What is Neutron in Hindi?)

न्यूट्रॉन भी परमाणु नाभिक में पाए जाते है लेकिन इस पर कोई आवेश नहीं पाया जाता है यह उदासीन होता है।

न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी? Who is Discovered of Neutron?

न्यूट्रॉन की खोज वैज्ञानिक जेo चैडविक (1932 ईo) ने की थी।  

Conclusion –

दोस्तों आशा करता हूँ कि आपको परमाणु किसे कहते हैं? (What is Atom in hindi) के बारे में दी गई जानकारी पसंद आयी होगी। दोस्तों इसे अपने सोशल ग्रुप में भी शेयर कीजिये और यदि आपको कुछ सुझाव देना है या पूछना है कमेंट कीजिये हम आपकी पूरी सहायता करेंगे।

Thank You So Much  

2 thoughts on “परमाणु किसे कहते हैं? परिभाषा, सिद्धांत, खोज, क्रमांक, भार”

Leave a Comment

error: Content is protected !!